Stock Market : शेयर बाजार में भारी गिरावट

By Surekha Bhosle | Updated: July 24, 2025 • 5:35 PM

सेंसेक्स 542 अंक टूटा, निफ्टी 158 अंक फिसला

Stock Market : शेयर बाजार ने आज कमजोर वैश्विक संकेतों और सेक्टोरल बिकवाली के बीच तेजी से गिरावट दर्ज की।

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (24 जुलाई) को सेंसेक्स (Sensex) 542 अंक गिरकर 82,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) में 158 अंक की गिरावट रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट रही। ट्रेंट, टेक महिंद्रा और बजाजा फिनसर्व के शेयर्स 4% तक गिरे। जोमैटो, टाटा मोटर्स और सनफार्मा 3.5% तक चढ़े।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी और 34 में गिरावट रही। NSE के निफ्टी IT इंडेक्स 2.21%, FMCG 1.12% और रियल्टी 1.04% गिरे। मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 1.2% तक चढ़े।

23 जुलाई DIIs ने 4,359 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

2004 में सेंसेक्स कितना था?

इसे सुनेंमई 2004 में सेंसेक्स का मासिक औसत स्तर 5204.65 था, जो जून 2004 में 4823.87 के निम्नतम स्तर पर आ गया। हालाँकि, अगस्त 2004 में यह 5144.17 (6.64% की वृद्धि) पर पहुँच गया। 24 मई को, जब नई सरकार सत्ता में आई, सेंसेक्स 5123.23 पर था और 8 जुलाई को, जब बजट की घोषणा हुई, यह 4843.84 पर था।

क्या मैं 3.30 बजे के बाद शेयर खरीद सकता हूँ?

इसे सुनेंभारत में ट्रेडिंग का समय सुबह 9.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3.30 बजे तक होता है।इस दौरान ट्रेडर्स शेयर खरीद और बेच सकते हैं। सभी ज़रूरी लेन-देन इन घंटों के दौरान किए जा सकते हैं।

अन्य पढ़ें: Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले

#BreakingNews #FinancialNews #HindiNews #MarketCrash #Nifty #Sensex #StockMarket