Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का

stock market : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 200 अंकों की गिरावट के साथ 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह गिरावट निवेशकों में सतर्कता और वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के चलते देखी जा रही है

निफ्टी भी 50 अंक टूटा

stock market : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बेंचमार्क निफ्टी भी 50 अंकों की गिरावट के साथ नीचे फिसल गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से IT और फार्मा सेक्टर में बिकवाली के कारण आई है।

आज यानी गुरुवार, 24 जुलाई को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की गिरावट है, ये 25,170 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, जोमैटो और HUL के शेयर 1.4% चढ़े हैं। ट्रेंट, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरे हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE का निफ्टी मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। IT इंडेक्स 1.50% गिरा है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.97% ऊपर 41,983 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.39% ऊपर 3,196 पर कारोबार कर रहा है।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39% ऊपर 25,637 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48% चढ़कर 3,599 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.14% चढ़कर 45,010 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.61% ऊपर 21,020 पर और S&P 500 0.78% ऊपर 6,359 पर बंद हुए।

शेयर मार्केट में इतनी गिरावट क्यों हो रही है?

शेयर मार्केट में गिरावट क्यों है? आर्थिक मंदी, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशक की भावना में बदलाव जैसे कारकों के कॉम्बिनेशन के कारण मार्केट गिर सकता है. बढ़ती महंगाई, बढ़ती ब्याज दरें या कॉर्पोरेट आय जैसे आर्थिक संकेतक सेल-ऑफ को ट्रिगर कर सकते हैं.

शेयर बाजार में अचानक गिरावट क्यों आती है?

शेयर की कीमतों में अचानक गिरावट आर्थिक स्थितियों, विनाशकारी घटनाओं, या बाजार में व्याप्त सट्टा तत्वों से प्रभावित हो सकती है।

अन्य पढ़ें: Stock Market : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।