Sensex : सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बड़ी बढ़त के साथ बंद

By Surekha Bhosle | Updated: March 25, 2026 • 3:59 PM

शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

सेंसेक्स में 1205 अंकों की छलांग

निफ्टी भी मजबूती के साथ बंद

शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स (Sensex) 1205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की तेजी रही, ये 23,306 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग, मेटल और (FMCG) शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही।

अन्य पढ़े: Panic buying petrol : ईंधन की कमी नहीं, अफवाहों से बढ़ी भीड़

बाजार में तेजी के 3 मुख्य कारण

  1. मिडिल ईस्ट का तनाव खत्म होने के संकेत: अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत की खबरों से बाजार में रौनक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन गई है
  2. ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों का असर: दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी बड़े एशियाई बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में रहे।
  3. कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के नीचे गिरीं: मिडिल ईस्ट संकट को सुलझाने के लिए अमेरिका की कूटनीतिक कोशिशों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5% से ज्यादा की भारी गिरावट आई है। अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया है।

एशियाई बाजार में भी तेजी

अमेरिकी बाजार में 24 मार्च को तेजी रही

क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया

आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 24 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1372 अंक (1.89%) की तेजी के साथ 74,068 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.78%) की तेजी है, ये 22,912 पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketRise #Sensex #Nifty