Cylinder : गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता

Read Time:  1 min
Cylinder
Cylinder
FONT SIZE
GET APP

19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता हो गया है

मुंबई। अगस्त में 5 बड़े बदलाव हो रहे हैं, जो सीधे आपसे जुड़े हैं। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर(Cylinder) ₹34.50 तक सस्ता हो गया है

इधर, कॉमर्शियल प्लेन में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल(Fuel) (ATF) की कीमत 2677.88 रुपए तक बढ़ गई है। इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है।

वहीं, UPI एप्स पर बैलेंस चेक करने की लिमिट 50 हो गई है। यानी अब आप दिनभर में मैक्सिमम 50 बार अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएंगे।

अगस्त में होने वाले 5 बड़े बदलाव बता रहे हैं

गैस सिलेंडर सस्ता: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹34.50 तक घटे

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 33.50 रुपए घटकर ₹1631.50 हो गई है। पहले ये ₹1665 में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में ये अब 34.50 रुपए सस्ता होकर 1769 रुपए में मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं
UPI नियम बदले: एप पर 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे

बैलेंस चेक करने की लिमिट: अब आप एक दिन में किसी एक UPI एप से 50 से ज्यादा बार अपना बैंक बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे।
ऑटो-पे ट्रांजैक्शंस का समय: ऑटो-पे (जैसे EMI, सब्सक्रिप्शन या बिल पेमेंट) अब दिन में किसी भी समय नहीं, बल्कि तय समय स्लॉट्स में होंगे। ये पेमेंट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे के बीच में प्रोसेस नहीं होंगे।
ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक की लिमिट: अगर कोई पेमेंट अटक जाता है तो आप उसका स्टेटस सिर्फ 3 बार चेक कर सकते हैं, वो भी हर बार 90 सेकेंड के गैप के साथ।
चार्जबैक प्रोसेस: बैंकों को चार्जबैक क्लेम रिजेक्ट होने पर NPCI से दोबारा अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, इससे विवाद समाधान तेज होगा।

क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला इंश्योरेंस कवर बंद

SBI ने 11 अगस्त से कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स (ELITE और PRIME) पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस बंद करने का फैसला किया है।

अभी तक ये कवर 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक मिलता था। यह बीमा पहले यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ पार्टनरशिप में दिया जाता था।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) 3% महंगा हुआ

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम 2677.88 रुपए प्रति किलोलीटर (1000L) या 3% बढ़ाकर 92,021.93 प्रति 1000L कर दिए है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर फ्लाइट के किराए पर हो सकता है। ऐसे में आने वाले समय में एयर टिकट महंगा हो सकता है।

RBI ब्याज दरों में कटौती कर सकता है

इस महीने 4 से 6 अगस्त तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग होनी है। इस बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा पैनल के साथ मिलकर ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर सकते हैं।

इससे पहले जून में हुई MPC की मीटिंग में RBI ने रेपो रेट को 0.50% घटाकर 5.50% कर दिया था। रेट कट का सीधा असर आपके लोन की EMI और सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर पर पड़ सकता है। यानी कटौती से ब्याज दरें कम हो सकती हैं।

कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग कहाँ होता है?

कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है।

क्या घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर एक जैसे होते हैं?

नहीं, घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर अलग-अलग होते हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर का वजन और रंग अलग होता है और इस पर सब्सिडी भी नहीं मिलती।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव क्यों होता है?

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दर के आधार पर हर महीने बदलती हैं।

अन्य पढें: Share Market : दिन के निचले स्तर से उछला बाजार

Dhanarekha

लेखक परिचय

Dhanarekha

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।