తెలుగు | Epaper

Latest News : अगले धनतेरस तक ये ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम गोल्ड

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : अगले धनतेरस तक ये ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम गोल्ड

₹1.60 लाख तक पहुंच सकती है कीमत, जानिए पूरी रणनीति

  • हिंदू परंपराओं में धनतेरस को समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
  • इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह लक्ष्मी जी का आह्वान करता है।

आज, 18 अक्टूबर को (Dhanteras) धनतेरस है। इस दिन सोने में निवेश करना शुभ माना जाता है। फिलहाल, 24 कैरेट सोना ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले धनतेरस तक ये ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम तक चढ़ सकता है। इस साल अब तक सोने ने 60% से ज्यादा रिटर्न दिया है

आज धनतेरस पर सोने में निवेश के 4 आसान तरीके बता रहे हैं…

1. फिजिकल गोल्ड: बिस्किट-सिक्के चुनें, ज्वेलरी से बचें

फिजिकल गोल्ड (G0ld) मतलब सोने के बिस्किट, सिक्के या ज्वेलरी खरीदना। लेकिन ज्वेलरी खरीदने पर 10-20% मेकिंग चार्ज लग जाता है। ज्वेलरी में 24 कैरेट प्योर गोल्ड भी नहीं आता। इसलिए अगर गोल्ड में निवेश करना है तो बिस्किट या सिक्के खरीदना चाहिए।

2. गोल्ड ETF: शेयर बाजार जैसे आसान ट्रेडिंग

गोल्ड ETF में सोने को शेयर्स की तरह खरीद-बेच सकते हैं। ये NSE/BSE पर ट्रेड होते हैं। इसमें दाम मार्केट में चल रही सोने की कीमत के हिसाब से घटती-बढ़ती हैं। इसे खरीदने के लिए डिमैट अकाउंट होना जरूरी है। इसमें चोरी या शुद्धता की कोई चिंता नहीं करनी पड़ती।

अन्य पढ़ें: विदेशी भंडार गिरा, सोना रिकॉर्ड ऊँचाई पर

3. पेमेंट एप्स: डिजिटल गोल्ड से ₹1 का भी इन्वेस्टमेंट

स्मार्टफोन यूजर्स पेटीएम, गूगलपे, फोनपे या अमेजन पे पर डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। ये 24 कैरेट प्योर गोल्ड होता है, जो MMTC-PAMP या सेफ गोल्ड जैसे सर्टिफाइड पार्टनर्स के पास स्टोर रहता है। इसमें मिनिमम 1 रुपए से भी निवेश किया जा सकता है।

4. गोल्ड म्यूचुअल फंड्स: SIP या लम्पसम में निवेश

इसमें फंड मैनेजर्स गोल्ड ETFs और गोल्ड से जुड़े स्टॉक्स में पैसा लगाते हैं। ये ETFs की तरह NSE या BSE पर ट्रेड नहीं होते। इसके लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ती। अन्य म्युचुअल फंड्स की तरह SIP या लम्पसम दोनों तरह से इसमें निवेश किया जा सकता है।

सोना खरीदने से पहले 3 बातों का ध्यान रखें…

1. सोने की शुद्धता चेक करें: कैरेट में इसे मापते हैं। 24k गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इतना नरम होता है कि इससे जेवर नहीं बनते। 22K (91.6% प्योर) और 18K (75% प्योर) गोल्ड से जेवर बनते हैं।

असली गोल्ड ज्वेलरी के हर पीस पर BIS हॉलमार्क होता है, जो प्योरिटी की गारंटी देता है। ये सरकारी स्टैंडर्ड है, जो मिलावट से बचाता है। हॉलमार्क में जेवर की क्वालिटी और स्पेसिफिकेशंस लिखी होती हैं।

सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता चेक करने के लिए कुछ आसान टेस्ट भी कर सकते हैं। नाइट्रिक एसिड टेस्टिंग को थोड़ा एडवांस्ड और रिलायबल माना जाता है। अगर इसकी किट नहीं है तो ज्वेलर्स के पास ये मिल जाती है।

टेस्ट के लिए सोने के आइटम पर छोटी खरोंच या फाइलिंग की जाती है ताकि अंदरूनी धातु तक पहुंच सकें, क्योंकि सतह पर प्लेटिंग रिजल्ट्स को छिपा सकती है। अब अम्ल की बूंद सोने पर डाली जाती है।

  • 24K सोने पर रिएक्शन नहीं होता, क्योंकि ये नाइट्रिक एसिड के प्रति निष्क्रिय होता है।
  • कम कैरेट वाले सोने पर बेस मेटल्स की वजह से हल्का रिएक्शन हो सकता है।
  • अगर सोना नकली है तो रिएक्शन दिखाई देगा, जो हरा या भूरा रंग पैदा करता है।

धनतेरस के दिन सोना खरीदने से क्या होता है?सोना खरीदने का महत्व

ऐसी भी मान्यता है कि धनतेरस पर सोना खरीदने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।साथ ही उसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है।

क्या धनतेरस के दौरान सोना खरीदना अच्छा है?

ऐसा व्यापक रूप से माना जाता है कि धनतेरस पर सोना खरीदना सौभाग्य और आर्थिक स्थिरता लाता है । चाँदी भी एक लोकप्रिय विकल्प है क्योंकि यह कई लोगों के लिए सोने की तुलना में अधिक सुलभ है। यह धातु स्पष्टता, लालित्य और चंद्रमा की शांत ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870