GST: जुलाई में ₹1.96 लाख करोड़ का GST कलेक्शन

Read Time:  1 min
GST
GST
FONT SIZE
GET APP

पिछले साल की तुलना में 7.5% बढ़ा

जून में GST से ₹1.85 लाख करोड़ जुटाए थे

नई दिल्ली। सरकार ने जुलाई 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.96 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 7.5% की बढ़ोतरी हुई है।

शुक्रवार 1 अगस्त को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी जुलाई 2024 में सरकार ने 1.82 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था

इस साल जून के मुकाबले जुलाई का कलेक्शन(collection) 11 हजार करोड़ रुपए बढ़ा है। जून में 1.85 लाख करोड़ रुपए GST वसूला गया था।

इससे पहले अप्रैल 2025 में रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपए और मई में 2.01 लाख करोड़ रुपए GST के रूप में जुटाए गए थे।

5 साल में दोगुना हुआ टैक्स कलेक्शन

पिछले महीने देश में GST लागू हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। 1 जुलाई 2017 को देश में GST लागू किया गया था। इस दौरान टैक्स कलेक्शन के आंकड़ों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस GST कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो 5 साल पहले 2020-21 में सिर्फ 11.37 लाख करोड़ था।

यानी, 5 साल में टैक्स वसूली लगभग दोगुनी हो गई है। 2024-25 में हर महीने औसत GST कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपए रहा। ये 5 साल पहले 2020-21 में 95 हजार करोड़ रुपए था।

टैक्सपेयर्स की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा बढ़ी

GST लागू होने के वक्त 2017 में रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.51 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इससे सरकार का टैक्स बेस भी मजबूत हुआ है।

सरकार का कहना है कि GST लागू होने के बाद टैक्स कलेक्शन और टैक्स बेस दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इससे देश की फिस्कल पोजिशन मजबूत हुई है और टैक्स सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और आसान बना है।

इतिहास में सबसे बड़ा टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2025 में
GST

सरकार ने अप्रैल 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 2.37 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। सालाना आधार पर इसमें 12.6% की बढ़ोतरी हुई थी। ये GST कलेक्शन का रिकॉर्ड है।

इससे पहले हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन का रिकॉर्ड अप्रैल 2024 में बना था। तब सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।

जीएसटी क्या है?

जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) भारत में वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाला एक अप्रत्यक्ष कर है। इसने कई केंद्रीय और राज्य करों को एक ही कर में मिला दिया है।

जीएसटी कब लागू हुआ?

जीएसटी 1 जुलाई, 2017 को पूरे भारत में लागू हुआ था। यह भारत की सबसे बड़ी कर सुधार पहल थी।

जीएसटी के मुख्य लाभ क्या हैं?

जीएसटी ने कराधान प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है, जिससे ‘एक देश, एक कर’ की अवधारणा को बढ़ावा मिला है। इससे व्यवसाय करने में आसानी हुई है और कर चोरी में कमी आई है।

अन्य पढें: Share Market : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर

Dhanarekha

लेखक परिचय

Dhanarekha

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।