IPO News: आज यानी 20 जून को Influx Healthtech IPO बंद हो रहा है। कंपनी का आईपीओ 18 जून को खुला था। दो दिन में इस एसएमई आईपीओ को 25 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में यह आईपीओ सबसे अधिक 36.13 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 1.69 गुना और एनआईआई कैटगरी में 32.28 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। आज आखिरी मौका है इस एसएमई आईपीओ पर दांव लगाने का। बता दें, Influx Healthtech IPO का ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन जारी है।
लॉट साइज 1200 शेयरों का
Influx Healthtech IPO का प्राइस बैंड 96 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 1,15,200 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 17 जून 2025 को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 16.67 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस एसएमई आईपीओ का साइज 55.63 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 46.94 लाख फ्रेश शेयर और 11 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग एनएसएई एसएमई में 25 जून को प्रस्तावित है।
ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति क्या है?
इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार Influx Healthtech IPO आज 38 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जीएमपी 39 प्रतिशत की प्रीमियम पर कंपनी की लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 45 रुपये के सबसे अधिक प्रीमियम पर ट्रेड कर चुका है। इस लेवल पर कंपनी का आईपीओ 17 जून को था। बता दें, Influx Healthtech IPO का सबसे कम का जीएमपी 20 रुपये प्रति शेयर रहा है।
- (यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
- Kerala- केरल में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन
- AP- एम्स्टर्डम-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर अलर्ट
- Sports- सिर्फ नाम नहीं, प्रदर्शन से बनते हैं सुपरस्टार : राहुल द्रविड़
- Sports- टीम इंडिया में लौट सकते हैं ईशान किशन, अफगानिस्तान सीरीज पर नजर
- IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हर मैच फाइनल की तरह खेलना होगा : माइकल हसी