जनरल टिकट पर अब मिलेगा डिस्काउंट और एक्स्ट्रा बचत
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 14 जनवरी 2026 से अपनी नई डिस्काउंट स्कीम(RailOne App) लागू कर दी है। अब यात्री रेलवन एप के जरिए जनरल टिकट बुक करते समय UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करने पर 3% की सीधी छूट पा सकते हैं। यदि यात्री रेलवे के अपने डिजिटल वॉलेट, यानी R-वॉलेट, से भुगतान(Payment) करते हैं, तो उन्हें 6% का डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर अगले 6 महीनों (14 जुलाई 2026) तक वैध रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्टेशनों पर टिकट काउंटर की भीड़ को कम करना और यात्रियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन के प्रति प्रोत्साहित(Encouraged) करना है।
रेलवन एप: यात्रियों के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’
रेलवन एप भारतीय रेलवे(RailOne App) का एक आधुनिक प्रयास है, जिसने कई अलग-अलग एप्स जैसे IRCTC, NTES, Rail Madad और Food on Track की सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर समेट दिया है। अब यात्रियों को लाइव ट्रेन स्टेटस देखने, खाना ऑर्डर करने या शिकायत दर्ज करने के लिए अलग-अलग एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यह एप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है और बायोमेट्रिक लॉगिन व mPIN जैसी सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए वरदान है जो समय बचाने और एक आसान इंटरफेस की तलाश में रहते हैं।
अन्य पढ़े: कीमती धातुओं में ऐतिहासिक उछाल
R-वॉलेट और अन्य विशेष सुविधाएं
R-वॉलेट रेलवे(RailOne App) का अपना डिजिटल पेमेंट गेटवे है जो न केवल सुरक्षित है बल्कि टिकट बुकिंग को बेहद तेज बनाता है। रेलवन एप में क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट होने के कारण इसे देश के किसी भी कोने का नागरिक अपनी भाषा में चला सकता है। इसके अलावा, एप में रियल-टाइम नोटिफिकेशन, PNR अपडेट और रिफंड मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। यदि आप एप से टिकट कैंसिल करते हैं, तो रिफंड की प्रक्रिया काफी तेज और पारदर्शी रहती है, जिससे यात्रियों को स्टेशन के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
क्या यह डिस्काउंट IRCTC या अन्य वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है?
नहीं, रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनरल टिकट पर मिलने वाला 3% और 6% का यह डिस्काउंट ऑफर केवल रेलवन एप(RailOne App) पर ही उपलब्ध है। यदि यात्री किसी अन्य प्लेटफॉर्म या स्टेशन काउंटर से टिकट लेते हैं, तो उन्हें यह रियायत नहीं मिलेगी।
रेलवन एप पुराने रेलवे एप्स (जैसे NTES या Rail Madad) से बेहतर क्यों है?
रेलवन एप बेहतर है क्योंकि यह सभी रेलवे सेवाओं को एक ही जगह लाता है। पहले यात्रियों को अलग-अलग काम के लिए कई एप्स रखने पड़ते थे, जिससे मोबाइल स्टोरेज और बार-बार लॉगिन की समस्या होती थी। रेलवन एप में एक बार लॉगिन करने के बाद आप टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर करने तक के सारे काम एक ही इंटरफेस पर कर सकते हैं।
अन्य पढ़े: