आज 26 मार्च 2026 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। देश में कई जगह आज ही रामनवमी मनाई जाएगी। रामनवमी के अवसर पर आज शेयर बजार भी बंद रहेगा।
शेयर बजार बंद रहेगा
26 मार्च को देश में कई जगह रामनवमी (Ram Navami) का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके चलते आज स्टॉक मार्केट को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद 27 मार्च (शुक्रवार) को बाजार फिर खुलेगा। कई जगहों पर रामनवमी का पर्व 27 मार्च को भी मनाया जाएगा। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 और 27 मार्च को अवकाश का एलान किया है।
बिहार में भाजपा का सहयोग कार्यक्रम
बिहार में भाजपा गुरुवार को सहयोग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में (Minister Shreyasi Singh) मंत्री श्रेयसी सिंह और अरुण शंकर प्रसाद बिहार के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित होगा।
समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का आज अखिरी दिन
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का आज अखिरी दिन है। इसका समापन पटना में होगा। पांचवां चरण 23 से 26 मार्च तक आयोजित किया गया। इस चरण में 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल, 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को बक्सर और भोजपुर का दौरा किया। वहीं, आज मुख्यमंत्री नालंदा और पटना जिलों का दौरा करेंगे
आज से आकाशवाणी पर राष्ट्रीय गीत का पूरा संस्करण प्रसारित होगा
आकाशवाणी गुरुवार से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पूरा संस्करण प्रसारित करेगा। इसके साथ ही संगीत की विविधता को प्रदर्शित करने के लिए संपूर्ण छह छंदों वाले वंदे मातरम को क्षेत्रीय संस्करणों में रिकॉर्ड किया जा रहा है। दरअसल, स्वतंत्रता के बाद से ही आकाशवाणी स्टेशनों की यह परंपरा रही है कि वे अपने सुबह के प्रसारण की शुरुआत अपनी प्रतिष्ठित धुन से करते हैं, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के दो छंदों वाला संस्करण (अवधि 65 सेकंड) प्रसारित किया जाता है। अब इसमें बदलाव किया जा रहा है।
अन्य पढ़े: LPG imports : अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत
मुख्यमंत्री योगी का तीन दिन का गोरखपुर दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। वे गुरुवार को गीडा में आईटी पार्क का लोकार्पण करेंगे।
दिग्विजय सिंह का अयोध्या दौरा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। यहां वे राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा।
अन्य पढ़े: