తెలుగు | Epaper

Market Closing : सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Market Closing : सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

बाजार में कमजोरी के संकेत

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) सोमवार को 247 अंक की गिरावट के साथ 82,253 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 68 अंक टूटकर 24,939 पर बंद हुआ

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 14 जुलाई को सेंसेक्स Sensex 247 अंक गिरकर 82,253 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 68 अंक की गिरावट रही, ये 25,082 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स Sensex के 30 शेयरों में से 20 नीचे हैं। इंफोसिस, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर्स 2% तक गिरकर बंद हुए। इटरनल, टाइटन और महिंद्रा के शेयरों में मामूली तेजी रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 नीचे, 22 ऊपर और 1 बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE के IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.11% की गिरावट रही। मीडिया, फार्मा, बैंकिंग, रियल्टी, हेल्थकेयर और FMCG शेयर्स चढ़कर बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.28% नीचे 39,460 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.83% चढ़कर 3,202 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.26% चढ़कर 24,203 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.27% ऊपर 3,520 पर बंद हुआ।
  • 11 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% नीचे 44,372 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.22% गिरकर 20,585 पर और S&P 500 0.33% नीचे 6,260 पर बंद हुए।

11 जुलाई को विदेशी निवेशकों ने ₹5,104 करोड़ के शेयर बेचे

  • 11 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,104.22 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,558.63 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 10,284.18 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 12,402.98 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

स्मार्टवर्क्स के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका

स्मार्टवर्क्स के IPO का आज आखिरी दिन है। पिछले कारोबारी दिन (शुक्रावर, 11 जुलाई) तक यह 1.2 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। IPO की शुरुआत बेहतर रही। पहले दिन गुरुवार (10 जुलाई) को यह IPO 52.22% भर गया। कंपनी को एक करोड़ शेयरों की तुलना में 1,19,96,496 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

कंपनी इस IPO से करीब 583 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने और कर्ज कम करने के लिए करेगी। आज इश्यू का आखिरी दिन है। यह देश की सबसे बड़ी ‘मैनेज्ड कैंपस ऑपरेटर’ कंपनी है। एक करोड़ वर्ग फीट स्पेस मैनेज करती हैं। गूगल, ग्रो, मेक माइ ट्रिप, L&T, ब्रिजस्टोन और फिलिप ग्लोबल जैसी 700 कंपनियां क्लाइंट है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (11 जुलाई) को सेंसेक्स 690 अंक गिरकर 82,500 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 205 अंक की गिरावट रही, ये 25,150 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स Sensex के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में गिरावट और 7 में तेजी रही। TCS, महिंद्रा और टाटा मोटर्स सहित कुल 14 शेयरों में 1% से 3.5% तक की गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.65% ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में गिरावट और 11 में तेजी रही। NSE के IT में 1.78%, ऑटो में 1.77%, मीडिया में 1.60% और रियल्टी शेयर में 1.21% की गिरावट रही। वहीं, FMCG, फार्मा और हेल्थकेयर में तेजी चढ़कर बंद हुए।

सेंसेक्स या निफ्टी में से कौन सा बेहतर है?

50 शेयरों वाला निफ्टी, सेंसेक्स Sensex (जिसमें शीर्ष 30 प्रदर्शन करने वाले शेयर शामिल हैं) की तुलना में एक व्यापक सूचकांक है। इसलिए, सेंसेक्स अधिक विशिष्ट है। इसलिए, जब बाजार में तेजी होती है, तो शीर्ष कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करती हैं, जिससे सेंसेक्स ऊपर जाता है।

सेंसेक्स बढ़ने से क्या होता है?

जब सेंसेक्स बढ़ता है तो यह संकेत देता है कि अंतर्निहित 30 शेयरों की कीमतों में वृद्धि हुई है, जो बाजार में आशावाद को दर्शाता है। इसके विपरीत, सेंसेक्स में गिरावट यह दर्शाती है कि इन शेयरों की कीमतों में गिरावट आई है, जो सावधानी या निराशावाद का संकेत है।

अन्य पढ़ें: Share Market Opening: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870