- घरेलू बाजार में मजबूत खरीदारी का माहौल।
- लगातार दूसरे दिन बाजार में सकारात्मक रुझान।
निफ्टी में 222 अंकों की उछाल
- निफ्टी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी छलांग लगाई।
- निवेशकों का भरोसा बढ़ता दिखा।
Sensex : सोमवार, 11 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 746 अंक चढ़कर 80,604 के स्तर पर बंद (Close) हुआ। निफ्टी में भी 222 अंक की तेजी रही, ये 24,585 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, ट्रेंट, जोमैट और SBI के शेयरों में 3.2% तक चढ़े। ICICI बैंक, एयरटेल और BEL में मामूली गिरावट रही।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट रही। NSE के PSU बैंकिंग इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.2% की तेजी रही। इसके अलावा, रियल्टी में 1.86%, हेल्थकेयर में 1.17%, ऑटो में 1.06%, फार्मा में 0.95% और प्राइवेट बैंक में 0.81% की गिरावट रही।
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.16% चढ़कर 3,215 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% ऊपर 24,911 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% चढ़कर 3,653 पर कारोबार कर रहा है।
- 8 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% चढ़कर 44,175 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.98% ऊपर 21,450 पर और S&P 500 0.78% ऊपर 6,389 पर बंद हुए।
सेंसेक्स कितने पर बैंड हुआ?
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 79.27 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 80,623.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 21.95 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 24,596.15 के स्तर बंद हुआ।
सेंसेक्स के अंक कैसे निर्धारित होते हैं?
सेंसेक्स की गणना सूचकांक में शीर्ष 30 शेयरों के समापन मूल्यों के योग को उनके संबंधित भारांक से गुणा करके की जाती है। भारांक प्रत्येक शेयर के मुक्त-फ्लोट बाजार पूंजीकरण पर आधारित होते हैं, इस मान को आधार बाजार पूंजीकरण से विभाजित करके, सूचकांक के आधार मूल्य से गुणा किया जाता है।