बाजार में गिरावट का रुख
आज शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 77,989 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार अंत में लाल निशान में बंद हुआ।
निवेशकों में सतर्कता
निवेशक आज पूरे दिन सतर्क नजर आए। वैश्विक संकेतों और आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते बाजार में दबाव बना रहा, जिससे खरीदारी सीमित रही।
वैश्विक संकेतों का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार (Indian Market) पर भी पड़ा। विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर हुआ।
आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को (Sensex) सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 77,989 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंकों (0.14%) की गिरावट रही, ये 24,197 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
सपोर्ट और रेजिस्टेंस
सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857
वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।
अन्य पढ़े: National- लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पेश, विपक्ष का जोरदार विरोध
रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002
रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।
नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।
बुधवार को सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर बंद हुआ था
शेयर बाजार में 15 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1264 अंक (1.64%) चढ़कर 78,111 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 388 अंक (1.63%) बढ़कर 24,231 पर आ गया। कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी के शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।
अन्य पढ़े: