Latest News : सेंसेक्स 148 अंक लुढ़ककर 83,400 पर बंद

By Surekha Bhosle | Updated: November 6, 2025 • 5:18 PM

बाजार में आज दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 148 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 83,400 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी गिरावट, 25,509 पर पहुंचा

निफ्टी 88 अंक यानी 0.34% फिसलकर 25,509 के स्तर पर आ गया। बाजार में चौतरफा कमजोरी का असर साफ नजर आया।

शेयर बाजार में आज यानी 6 नवंबर को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स 148 अंक गिरकर 83,311 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी 88 अंक की गिरावट रही। ये 25,509 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। मेटल और मीडिया शेयर्स में गिरावट रही। ऑटो और IT शेयर में खरीदारी देखने को मिली। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट (IPO) ऑर्कला इंडिया शेयर बाजार में 2.75% प्रीमियम के साथ 750 रुपए पर लिस्ट हुआ है

अन्य पढ़ें: पैन-आधार लिंक करने की अंतिम चेतावनी

ग्लोबल मार्केट में तेजी रही

ग्रो के IPO का आज दूसरा दिन

स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO आज दूसरा दिन है। रिटेल निवेशक इसमें 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।

कंपनी इस IPO 6632.30 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 1,060 करोड़ रुपए के 10.6 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 5,572.30 करोड़ रुपए के 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल रहेंगे।

सेंसेक्स कितने अंकों पर है?

निफ्टी में 50 शेयर शामिल हैं, जो इसे एक व्यापक सूचकांक बनाता है, जबकि सेंसेक्स 30 शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शेयरों पर केंद्रित है

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MarketUpdate #Nifty #Sensex #StockMarket