Latest News : सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़कर 83,750 के पार

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी में भी 20 अंकों की बढ़त दर्ज

आज यानी 6 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स 300 (Sensex 300) अंक चढ़कर 83,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब अंक की 70 तेजी है। ये 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। (FMCG) ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल शेयर्स में गिरावट है। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO ऑर्कला इंडिया शेयर बाजार में 2.75% प्रीमियम के साथ 750 रुपए पर लिस्ट हुआ है

FMCG और IT सेक्टर में खरीदारी का जोर

  • निवेशकों की दिलचस्पी डिफेंसिव स्टॉक्स में बढ़ी
  • आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.11% ऊपर 50,768 पर कारोबार कर रहा है, वहीं कोरिया का कोस्पी 1.32% चढ़कर 4,057 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.63% चढ़कर 26,357 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.88% ऊपर 4,004 पर कारोबार कर रहा है।

अन्य पढ़ें: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर OTP फ्रॉड

  • 5 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.48% चढ़कर 47,311 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.65% और S&P 500 0.37% चढ़कर बंद हुए।

ग्रो के IPO का आज दूसरा दिन

स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO आज दूसरा दिन है। रिटेल निवेशक इसमें 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।

कंपनी इस IPO 6632.30 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 1,060 करोड़ रुपए के 10.6 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 5,572.30 करोड़ रुपए के 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल रहेंगे।

सेंसेक्स कितने अंकों पर है?

निफ्टी में 50 शेयर शामिल हैं, जो इसे एक व्यापक सूचकांक बनाता है, जबकि सेंसेक्स 30 शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शेयरों पर केंद्रित है।

स्टॉक्स में 1 पॉइंट कितना होता है?

जब किसी सूचकांक का मूल्य $1 बढ़ता या घटता है , तो उसे “बिंदु” कहा जाता है। चूँकि सूचकांक विभिन्न भारों पर रखे गए कई शेयरों से मिलकर बना होता है, इसलिए बिंदु चाल सूचकांक में विभिन्न शेयरों के अलग-अलग स्तरों पर बढ़ने और गिरने का परिणाम होती है, लेकिन इसका अगला प्रभाव सूचकांक के समग्र मूल्य में $1 का परिवर्तन होता है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।