बाजार में शुरुआत से ही कमजोरी
- घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआत से ही बिकवाली हावी रही।
- सेंसेक्स 350 अंकों की गिरावट के साथ 85,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- निफ्टी भी 70 अंक फिसलकर 25,900 के आसपास ट्रेड कर रहा है।
शुक्रवार, 21 नवंबर को सेंसेक्स (sensex 350) अंक से ज्यादा गिरकर 85,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 26,080 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी (Nifty) के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है।
एशियाई बाजारों में 4% तक की गिरावट, अमेरिकी भी गिरा
- एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 2.15% नीचे 48,754 पर, कोरिया का कोस्पी 3.84% नीचे 3,851 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.07% गिरकर 25,300 पर कारोबार कर रहे है।
- अमेरिकी बाजार: 20 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.84% गिरकर 45,752 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.15% और S&P 500 1.56% नीचे बंद हुए।
विदेशी vs घरेलू निवेशक
20 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹283.65 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ के शेयर खरीदे।
कल बाजार 446 अंक चढ़कर बंद हुआ था
शेयर बाजार में गुरुवार, 20 नवंबर को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 140 अंक का उछाल रहा, ये 26,192 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर्स 2% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। एशियन पेंट्स और HCL टेक के शेयर्स में आज गिरावट रही।
अन्य पढ़ें: Jio 5G: जियो 5G यूजर्स के लिए Google Gemini Pro मुफ़्त
निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG सेक्टर में तेजी रही। IT आज फ्लैट बंद हुआ। मीडिया, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।
सेंसेक्स कितने अंकों पर बंद हुआ?
सेंसेक्स एक हजार 200 अंक बढ़कर 82 हजार 531 पर बंद हुआ बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक हजार 200 अंक बढ़कर 82 हजार 531 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 395 अंक उछलकर 25 हजार 62 पर आ गया।
कौन सा सबसे अच्छा निफ्टी है या BSE?
सेंसेक्स BSE का फ्लैगशिप इंडेक्स है, जो एक्सचेंज पर सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय रूप से ट्रेड की जाने वाली कंपनियों में से 30 को ट्रैक करता है. निफ्टी 50 एनएसई का प्राथमिक इंडेक्स है, जो विभिन्न सेक्टरों में 50 प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है.
अन्य पढ़ें: