Latest News : सेंसेक्स 277 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

फाइनेंस और IT सेक्टर पर दबाव

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबदबा रहा। सेंसेक्स 277 अंक गिरकर 84,673 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 103 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

आज यानी 18 नवंबर को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स 277 अंक की गिरावट के साथ 84,673 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 103 अंक की गिरावट रही, ये 25,910 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में बढ़त रही। आज फाइनेंस, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर 2.21% और इंफोसिस का शेयर 1.33% गिरकर बंद हुआ

फिजिक्सवाला का शेयर 33% ऊपर लिस्ट

एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला का शेयर आज (NSE) पर 33% प्रीमियम के साथ ₹145 पर लिस्ट हुआ है। कंपनी का IPO प्राइस ₹109 था। बाजार बंद होने तक कंपनी का शेयर 156 रुपए पर क्लोज हुआ। यानी निवेशकों को एक दिन में शेयर पर 43% का प्रॉफिट मिला।

ग्लोबल बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 3.22% नीचे 48,702 पर, कोरिया का कोस्पी 3.32% नीचे 3,953 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.72% नीचे 25,930 पर बंद हुआ।
  • अमेरिकी बाजार: 17 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.18% गिरकर 46,590 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.84% और S&P 500 0.92% गिरकर बंद हुआ।

विदेशी vs घरेलू निवेशक

17 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹771 करोड़ और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹1,200 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹13,210 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹42,817 करोड़ के शेयर खरीदे।

19 नवंबर से ओपन होगा एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है।

अन्य पढ़ें:  Tata Motors: टाटा मोटर्स पर सेंसेक्स से बाहर खतरा

बैंक निफ्टी का लॉट साइज कब बढ़ेगा?

नए नियमों के तहत इंडेक्स डेरिवेटिव्स की लॉट साइज में बदलाव जनवरी 2026 की एक्सपायरी से वीकली और मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स (Weekly and Monthly) पर लागू होंगे। वहीं, त्रैमासिक और अर्धवार्षिक कॉन्ट्रैक्ट्स (Quarterly and Half Yearly) के लिए ये बदलाव 30 दिसंबर 2025 से प्रभाव में आ जाएंगे।

आपको कैसे पता चलेगा कि शेयर बाजार ऊपर जाएगा या नीचे?

शेयर की बाजार सीमा निर्धारित करने के लिए, आपको शेयर के बाजार मूल्य का अनुमान लगाने की आवश्यकता है। यह पता लगाने के लिए कि व्यापारियों के लिए कोई शेयर कितना मूल्यवान हैं, कंपनी के शेयर का अंतिम अद्यतन मूल्य लें और इसे बकाया शेयरों से गुणा करें। शेयर की कीमत की गणना करने का एक अन्य तरीका कीमत अर्जन अनुपात है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।