ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Sensex : सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 23, 2026 • 11:43 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex करीब 1800 अंक गिरकर 72,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty 50 में भी 550 अंकों की तेज गिरावट दर्ज की गई।

गिरावट के प्रमुख कारण

वैश्विक बाजारों का दबाव- अमेरिका और एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। निवेशकों ने जोखिम कम करने के लिए बिकवाली बढ़ाई।

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। (Sensex) सेंसेक्स करीब 1,800 अंक (2.40%) की गिरावट के साथ 72,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 550 अंक (2.50%) की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, (FMCG) और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…

  1. अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
  3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार में गिरावट

अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही

क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.86 पर पहुंचा

खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के 33 पैसे गिरकर मुकाबले 93.86 के स्तर पर आ गया है।

अन्य पढ़े: Kerala virus outbreak : केरल में नई बीमारी का डर, शिगेला फैल रहा

भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketCrash #SensexFalls #NiftyDown

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.