Sensex : सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में निवेशकों की सतर्कता और ग्लोबल संकेतों के दबाव का असर साफ नजर आया।

शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,750 पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है। वहीं (IT) और फार्मा शेयर्स में बढ़त है।

जापान के निक्केई में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.87% चढ़कर 57,638 पर कारोबार कर रहा है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.78% ऊपर 5,660 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं।

अमेरिकी बाजार में 18 फरवरी को मिला-जुला कारोबार

  • डाउ जोन्स 129 अंक (0.26%) की बढ़कर 49,662 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.78% बढ़कर 22,753 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 38 अंक (0.56%) बढ़कर 6,881 पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: EAPCET 2026 : EAPCET में बड़ा बदलाव, परीक्षा खत्म होते ही दिखेंगे अंक!

विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 18 फरवरी को 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 440 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 196 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 12,070 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 18 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।