यहूदी कौन हैं?
Israel history explained : दुनिया के नक्शे पर छोटा दिखने वाला देश इज़राइल हजारों साल पुराने इतिहास से जुड़ा है। यहूदी समुदाय की जड़ें मध्य पूर्व में मानी जाती हैं और येरुशलम उनके धार्मिक जीवन का केंद्र है। बाइबिल के अनुसार उनके पूर्वज अब्राहम मेसोपोटामिया से कनान (आज का इज़राइल) आए थे।
इज़राइल बनने की पृष्ठभूमि
1917 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने फिलिस्तीन क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में दुनिया भर से यहूदी यहां बसने लगे, जिससे अरबों और यहूदियों के बीच संघर्ष बढ़ गया। द्वितीय विश्व युद्ध में हिटलर के नाज़ी शासन ने लगभग 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद यहूदियों के लिए अलग देश की मांग तेज हो गई।
अन्य पढ़े: UP- पश्चिम बंगाल में ममता की वापसी तय, अखिलेश यादव का बड़ा दावा
इज़राइल का गठन
14 मई 1948 को डेविड बेन-गुरियन ने इज़राइल को स्वतंत्र राष्ट्र (Israel history explained) घोषित किया। इसके तुरंत बाद कई अरब देशों ने इज़राइल पर हमला किया, लेकिन युद्ध में इज़राइल विजयी रहा और बाद में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य भी बना।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :