తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 1069 अंक गिरकर 82,226 पर बंद

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 1069 अंक गिरकर 82,226 पर बंद

सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 24 फरवरी को गिरावट है। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही।

आईटी शेयरों में आई गिरावट की वजह से ही बाजार दबाव में रहा। इन शेयरों में गिरावट की वजह है एंथ्रोपिक के ‘क्लॉड कोड’ (‘Cloud Code’) टूल का नया अपडेट। इसे एक ऐसे टूल के रूप में देखा जा रहा है जो ‘कोबोल’ प्रोग्राम्स को तेजी से और सस्ते में मॉर्डनाइज करने की ताकत रखता है

कोबोल एक बहुत पुरानी प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से (banks) बैंकों, सरकारी संस्थाओं और बड़े बिजनेस के डेटा मैनेजमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम और एटीएम आज भी काफी हद तक इसी भाषा पर निर्भर हैं।

एशियाई मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.89% चढ़कर 57,321 पर बंद हुआ।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.11% चढ़कर 5,969 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.82% गिरकर 26,590 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87% चढ़कर 4,117 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में 23 फरवरी को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 822 अंक (1.66%) गिरकर 48,804 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.13% गिरकर 22,627 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 71 अंक (1.04%) गिरकर 6,837 पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: UP- मेरठ में तीन मंजिला मकान में आग का तांडव, महिला समेत पांच मासूमों की दर्दनाक मौत

विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 23 फरवरी को 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,292 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,472 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 12,818 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का दूसरा दिन

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ये 34% सब्सक्राइब हुआ है।

कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है।

सेंसेक्स का इतिहास क्या है?

भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के बाजार सूचकांक के रूप में बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत 1986 में हुई थी। शुरुआत में इसमें 100 कंपनियां शामिल थीं, लेकिन बाद में इसे घटाकर 30 सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों तक सीमित कर दिया गया।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870