తెలుగు | Epaper

Sensex-News : सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 318 अंक लुढ़का

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex-News : सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 318 अंक लुढ़का

सेंसेक्स आज यानी, शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

मार्केट में गिरावट की दो वजहें…

1. पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव

दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष ने बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। (Taliban) तालिबान के जवाबी हमलों के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर है। चीन ने भी इस पर चिंता जताई है और मामले को शांत करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। इस तनाव की वजह से निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।

2. मिडिल ईस्ट का संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें

ईरान और अमेरिका (America) के बीच बातचीत बिगड़ने का डर बाजार को सता रहा है। अगर यह तनाव बढ़ा, तो कच्चे तेल की कीमतें और उछल सकती हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। तेल महंगा होने से भारत जैसे देशों में महंगाई बढ़ने का खतरा है, जिसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.16% चढ़कर 58,850 पर बंद हुआ।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.00% गिरकर 6,244 के स्तर पर आ गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.95% चढ़कर 26,630 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.39% चढ़कर 4,162 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार 26 फरवरी को मिला-जुला रहा

  • डाउ जोन्स 17 अंक (0.034%) चढ़कर 49,499 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.18% गिरकर 22,878 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 37 अंक (0.54%) गिरकर 6,908 पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: Sports- श्रीलंकाई क्रिकेट में बड़े सुधार की जरूरत- कुमार संगकारा

विदेशी निवेशकों ने 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 26 फरवरी को 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,031 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 895 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 26,130 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी, 26 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 14 अंकों की गिरावट रही। ये 25,497 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा और सरकारी बैंक के शेयरों में तेजी रही है।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870