తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 250 अंक उछला, 82,500 के पार

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 250 अंक उछला, 82,500 के पार

भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती का रुख देखने को मिला। सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 82,500 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से बैंकिंग और सरकारी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के कारण देखने को मिली।

निफ्टी 25,550 के स्तर पर ट्रेड

वहीं निफ्टी भी मजबूती के साथ 25,550 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। (IT) आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला, जिससे बाजार को सहारा मिला।

सेंसेक्स में आज यानी, 26 फरवरी को मामूली तेजी है। ये करीब 250 अंक चढ़कर 82,500 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं (Nifty) निफ्टी में 80 अंक की तेजी है। ये 25,550 के स्तर पर है। आज के कारोबार में सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। रियल्टी शेयरों में गिरावट है

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.36% चढ़कर 58,795 पर कारोबार कर रहा है।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.08% चढ़कर 6,210 के स्तर पर पहुंच गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.41% गिरकर 26,656 पर ट्रेड कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.076% गिरकर 4,144 के स्तर पर है।

अमेरिकी बाजार में 25 फरवरी को तेजी रही

  • डाउ जोन्स 307 अंक (0.63%) चढ़कर 49,482 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.26% चढ़कर 23,152 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 56 अंक (0.81%) चढ़कर 6,946 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 25 फरवरी को 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,118 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 4,361 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 21,098 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

अन्य पढ़े: Gold rates india : सोना फिर महंगा, चांदी में एक दिन में बड़ा उछाल!

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज आखिरी दिन

PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज यानी 26 फरवरी को आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 2 दिन में ये IPO टोटल 83% सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी इस IPO के जरिए 380 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 82,276 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार कल यानी 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 58 अंक की तेजी रही, ये 25,483 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 700 अंक और निफ्टी में 250 अंक की बढ़त देखने को मिली थी। आज के कारोबार में फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870