Sensex : सेंसेक्स 400 अंकों की छलांग के साथ 84,000 के पार

By Surekha Bhosle | Updated: February 9, 2026 • 10:59 AM

भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 400 अंकों की तेजी के साथ 84,000 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में सकारात्मक वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मजबूत भागीदारी से तेजी का माहौल बना।

निफ्टी में भी मजबूती

100 अंकों की बढ़त के साथ अहम स्तरों के करीब- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी करीब 100 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है।(Nifty) निफ्टी में यह तेजी दर्शाती है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी हो रही है और निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।

शेयर बाजार में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त है। (Sensex) सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 84,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 25,800 पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती करोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। आज मेटल, बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त है

मार्केट में बढ़त

अन्य पढ़े: Epstein files : जेफ्री एप्सटीन के खौफनाक प्रयोग, फाइल्स में सनसनी!

विदेशी निवेशकों ने 6 फरवरी को 1,950 करोड़ के शेयर खरीदे

आज से ओपन होगा आय फाइनेंस का IPO गुरुग्राम बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है।

शुक्रवार को चढ़ा था बाजार इससे पहले बीते हफ्ते शेयर बाजार में बढ़त रही थी। 6 फरवरी (शुक्रवार) को सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 के स्तर पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #IndianStockMarket #SensexRally #MarketUpdate #LatestNews