Stock Market : सेंसेक्स 900 अंक उछला, 80,016 पर हुआ बंद

By Surekha Bhosle | Updated: March 5, 2026 • 5:09 PM

सेंसेक्स : भारत के शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने करीब 900 अंकों की छलांग लगाते हुए 80,016 के स्तर पर बंद होकर निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया। बाजार में आई इस मजबूती ने निवेशकों की संपत्ति में भी अच्छी बढ़ोतरी की।

बाजार में मजबूत शुरुआत

शेयर बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की।

शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त रही। (sensex) सेंसेक्स 900 अंक (1.14%) की तेजी के साथ 80,016 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 285 अंक (1.17%) की बढ़त रही। ये 24,766 के स्तर पर बंद हुआ।

ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त रही। (IL&T) और अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज करीब 4% की चढ़कर बंद हुए। वहीं IT शेयर्स में आज गिरावट रही।

  1. स्काई न्यूज अरबिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर अमेरिका उनके सामने कोई बेहतर विकल्प रखता है, तो ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ने के लिए तैयार है।
  2. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद बाजार में ‘वैल्यू बाइंग’ यानी सस्ते दाम पर खरीदारी लौटी है। निवेशकों ने रियल्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस और ऑटो जैसे सेक्टर के शेयरों को निचले स्तर पर खरीदा।
  3. एशियाई बाजारों से भी अच्छे संकेत मिले जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 10% उछला। बुधवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।
  4. एनर्जी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ-साथ ONGC और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों के शेयरों ने ऑयल एंड गैस इंडेक्स को करीब 2% ऊपर धकेल दिया।

अन्य पढ़े: Mumbai- पैसे लौटाने के मामले में राजपाल यादव ने मांगा समय, बोले- सभी का पैसा लौटाऊंगा

कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा

ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं।

जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarket #Sensex #InvestorSentiment