Mumbai- पैसे लौटाने के मामले में राजपाल यादव ने मांगा समय, बोले- सभी का पैसा लौटाऊंगा

Read Time:  1 min
राजपाल यादव
राजपाल यादव
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । पिछले कुछ समय से मशहूर अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आए अभिनेता ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। राजपाल यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confrence) में न सिर्फ आर्थिक विवाद पर अपना पक्ष रखा, बल्कि भावुक होकर उन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। अभिनेता के वकील ने बताया कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए कारोबारी माधव गोपाल अग्रवाल (Madhav Gopal Agarwal) से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। वकील के अनुसार, इस लोन पर इतना अधिक ब्याज लगाया गया कि राशि बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

लोन विवाद को लेकर अभिनेता का पक्ष

उनका कहना था कि राजपाल ने लोन के बदले अपनी प्रॉपर्टी के कागजात और सिक्योरिटी देने की भी पेशकश की थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई गई। राजपाल यादव का आरोप है कि यह कदम बदले की भावना से उठाया गया।

भावुक होकर मांगा थोड़ा समय

इस दौरान अभिनेता कई बार भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि उन्हें थोड़ा समय चाहिए और वे सभी का पैसा पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ लौटाएंगे। उन्होंने कहा, “जिसने भी जैसे मेरी मदद की है, कृपया अपने अकाउंट की जानकारी भेज दें। मैं सबका पैसा लौटाऊंगा। मुझे सिर्फ थोड़ा समय चाहिए। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे कठिन समय में साथ दिया।”

मुश्किल समय में साथ देने वालों का जताया आभार

राजपाल ने यह भी कहा कि इतने लोग आगे आए कि वह इस एहसान का कर्ज शायद जिंदगी भर नहीं चुका पाएंगे। वित्तीय संकट और कानूनी परेशानियों के बीच भी अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के लिए सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कठिनाइयां आती हैं, लेकिन इंसान को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

अन्य पढ़े: Canada- कनाडा का बड़ा बयान, जंग से पीछे नहीं हटेंगे, पीएम Mark Carney का ऐलान

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी करेंगे नई शुरुआत

काम के मोर्चे पर भी अभिनेता की नई शुरुआत दिखाई दे रही है। उन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहने का फैसला किया है। जेल से रिहा होने के बाद राजपाल को कई नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं, जिनमें म्यूजिक वीडियो, विज्ञापन और फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।