Stock Market News : सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी

By Surekha Bhosle | Updated: March 5, 2026 • 10:44 AM

भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स लगभग 300 अंक चढ़कर 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है, जिससे प्रमुख शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

निफ्टी भी 100 अंक मजबूत

सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी (Nifty) में भी करीब 100 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी का यह उछाल निवेशकों के सकारात्मक रुझान और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी के कारण आया है।

शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त है। (sensex) सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स ज्यादा बढ़त है

कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा

ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं।

जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है।

सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी

वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार 10% चढ़ा

अन्य पढ़े: Gold rate 05/03/26 : पाँच मार्च सोने का भाव, बड़े शहरों में कितना हुआ दाम?

अमेरिकी बाजार में 4 मार्च को रही बढ़त

सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ShareMarket #Sensex #Nifty