Sensex : सेंसेक्स 1123 अंक गिरकर 79,116 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच आज 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया। मेटल और बैंक शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे हैं।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर (share) बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

  • ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  • कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
  • अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

कच्चा तेल 3 दिन में 13% से ज्यादा चढ़ा

ब्रेंट क्रूड में आज करीब आधा फीसदी की तेजी है। ये 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बीते तीन दिन में इसके दाम 13% से ज्यादा चढ़ चुके हैं।

जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो (oil prices) तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

अन्य पढ़े: Maharashtra News : NDA उम्मीदवारों की हुई घोषणा

दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है।

सोने में 2,000 रुपए की तेजी, 1.63 लाख रुपए हुआ

वायदा बाजार (MCX) में आज सोने में 1.25% से ज्यादा की तेजी है। ये 2,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 6,000 रुपए (2.5%) बढ़कर 2.72 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।