शेयर बाजार में आज यानी 16 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 83,277 पर बंद हुआ। निफ्टी में 212 अंक की बढ़त रही, ये 25,683 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में बढ़त रही। वहीं (Nifty) निफ्टी-50 के 35 शेयरों में तेजी रही। आज एनर्जी, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स (Pharma Shares) में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.24% गिरकर 56,806 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.52% बढ़कर 26,705 पर बंद हुआ।
- चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आज बंद हैं।
अमेरिकी बाजार में 13 फरवरी को मिला-जुला कारोबार
- डाउ जोन्स 48 अंक (00.9%) की बढ़कर 49,500 पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.22% टूटकर 22,546 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 3 अंक (00.5%) बढ़कर 6,836 पर बंद हुआ।
अन्य पढ़े: New Delhi : दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट शुरू
विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 13 फरवरी को 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,554 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,373 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 9,775 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले पिछले हफ्ते यानी 13 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ था।
अन्य पढ़े: