Sensex : शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 83,800 के पार

By Surekha Bhosle | Updated: February 4, 2026 • 11:09 AM

शुरुआती कारोबार में मजबूती

घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 83,800 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 30 अंक चढ़कर मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।

बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने संभाला बाजार

चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी- बाजार में बैंकिंग, ऑटो और (FMCG) शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को सपोर्ट मिला। HDFC Bank, ICICI Bank और Maruti जैसे शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई।

शेयर बाजार में आज यानी 4 फरवरी को फ्लैट कारोबार है। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,800 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 25,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

रियल्टी, मेटल और (IT) शेयर में बिकवाली है। वहीं ऑटो शेयर में बढ़त है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में बढ़त है। निफ्टी 50 शेयरों में से 43 शेयरों चढ़कर कारोबार कर रहे हैं

वहीं कल सेंसेक्स में 2500 अंकों की तेजी रही। निफ्टी भी 639 अंक चढ़कर बंद हुआ। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा।

मार्केट में मिला जुला कारोबार

अन्य पढ़े: Gold Price Today : सोना फिर महंगा, आज के रेट देखे? खरीदें या इंतजार करें!

विदेशी निवेशकों ने 3 फरवरी को 5,426 करोड़ के शेयर खरीदे

कल बाजार में तेजी रही

सेंसेक्स में 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ। निफ्टी में 639 अंक (2.55%) की तेजी रही, ये 25,728 पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़कर बंद हुए।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #IndianStockMarket #MarketOpening #LatestNews