Sensex : सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

शेयर बाजार में आज यानी 4 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ। निफ्टी में 48 अंक की बढ़त रही, ये 25,776 के स्तर पर बंद हुआ।

ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं (IT) और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में बढ़त रही। निफ्टी 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए।

वहीं कल सेंसेक्स (sensex) में 2500 अंकों की तेजी रही। निफ्टी भी 639 अंक चढ़कर बंद हुआ। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा

मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.78% गिरकर 54,293 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.57% ऊपर 5,371 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.05% चढ़कर 26,847 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.85% ऊपर 4,102 पर बंद हुआ।
  • 3 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.34% नीचे 49,407 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.43% और S&P 500 0.84% गिरकर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: Delhi- संसद गेट पर निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, पोस्टरों से पीएम पर समझौते का आरोप

विदेशी निवेशकों ने 3 फरवरी को 5,426 करोड़ के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 3 फरवरी को ₹5,426 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹345 करोड़ की खरीदारी की थी।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में तेजी रही

सेंसेक्स में 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ। निफ्टी में 639 अंक (2.55%) की तेजी रही, ये 25,728 पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़कर बंद हुए।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।