भारतीय शेयर बाजार में आज सीमित दायरे में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती बढ़त के बावजूद दिन के अंत में सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटकर 84,000 के आसपास आ गया। वहीं निफ्टी भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।
अमेरिका में ट्रम्प के टैरिफ फैसले पर निवेशकों की नजर
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले।
- अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के संभावित टैरिफ फैसलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
- निवेशक इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं, जिससे उभरते बाजारों पर दबाव देखा जा रहा है।
- डॉलर और बॉन्ड यील्ड में हलचल ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को गिरावट है। (sensex ) सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 84,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की गिरावट है। यह 25,830 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
आज के कारोबार में रियल्टी और फॉर्मा शेयरों (Pharma stocks) में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% नीचे हैं। वहीं फार्मा इंडेक्स 1% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं आईटी शेयरों में तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.30% ऊपर है।
ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ की वैधता पर आज वहां की सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस फैसले का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ना तय है, इसलिए निवेशक अलर्ट मोड पर हैं।
इसके अलावा अमेरिका में आज नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े भी जारी होने हैं, जो फेडरल रिजर्व के अगले कदम की ओर इशारा करेंगे।
ये भी पढ़ें: Gold Rate : फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदारी का बना अच्छा मौका
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.21% ऊपर 4,561 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.14% ऊपर 51,700 पर ट्रेड कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.37% ऊपर 26,250 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87% गिरकर 4,4,118 पर ट्रेड कर रहा है।
- 8 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.55% चढ़कर 49,266 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.44% गिरा। S&P 500 में 0.007% की तेजी रही।
इरेडा और तेजस नेटवर्क के तिमाही नतीजे आएंगे
तीसरी तिमाही (Q3) के कंपनियों के नतीजें आने शुरू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इरेडा के साथ-साथ तेजस नेटवर्क, ग्लोबस स्पिरिट्स और ट्राइटन कॉर्प जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही परिणाम जारी करेंगी। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
भारत कोकिंग कोल का आईपीओ आज से खुलेगा
मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ आज से आम पब्लिक के लिए खुल रहा है। वहीं, SME सेगमेंट में डेफरेल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी आज से खुलेगा।
सेंसेक्स में कौन-कौन सी कंपनियां आती हैं?
इस सूचकांक के अंतर्गत आने वाली कुछ कंपनियों में एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: