Sensex : सेंसेक्स 780 अंक टूटकर 84,181 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 780 अंकों की गिरावट के साथ 84,181 के स्तर पर बंद हुआ, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

निफ्टी भी दबाव में, 25,877 पर फिसला

कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर-(Nifty) निफ्टी 50 भी बाजार दबाव से नहीं बच सका और गिरावट के साथ 25,877 के स्तर पर आ गया। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद अंत में लाल निशान में बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज यानी 8 जनवरी को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,181 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 264 अंक की गिरावट रही, ये 25,877 पर बंद हुआ।

सुबह बाजार की शुरुआत नेगेटिव रही। शुरुआती कुछ घंटों में बाजार ने संभलने की कोशिश की, लेकिन अंतिम घंटों में मेटल, ऑयल और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली तेज हो गई

गिरावट के बीच इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

बाजार में गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों को राहत भी दी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 2% चढ़कर बंद हुआ, कंपनी ने हाल ही में सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती की है। वहीं, बालाजी एमाइंस के शेयर में 14% का उछाल देखा गया। पेनेसिया बायोटेक भी 13% चढ़ा, क्योंकि कंपनी ने डेंगू वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है।

बाजार से जुड़ी 3 बड़ी बातें…

  • निफ्टी-50 के 50 में से 45 शेयर गिरावट में बंद हुए। मार्केट बढ़ने वाले हर एक शेयर के मुकाबले पांच शेयर गिर रहे थे।
  • आज की इस गिरावट से बीएसई (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गया।
  • ग्लोबल मार्केट में कमोडिटी की कीमतों में आई कमी की वजह से मेटल शेयरों में 8% तक की गिरावट देखी गई।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.029% ऊपर 4,552 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.63% नीचे 51,117 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.17% नीचे 26,149 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.068% गिरकर 4,082 पर बंद हुआ।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.94% गिरकर 48,996 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.16% चढ़ा। S&P 500 में 0.34% की गिरावट रही।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,669 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 7 जनवरी को FII यानी, विदेशी निवेशकों ने 1,669 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 2,992 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,084 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

ये भी पढ़ें: Weather- भीषण ठंड से कांपा यूरोप, बर्फबारी में फंसे विमान, उड़ानें रद्द

एक्सपर्ट व्यू: फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी का 25,900 का लेवल टूटना एक कमजोर संकेत है। जब तक बाजार दोबारा इस स्तर के ऊपर नहीं आता, तब तक दबाव बना रह सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे अभी बहुत ज्यादा आक्रामक होकर खरीदारी न करें और ग्लोबल मार्केट के संकेतों का इंतजार करें। आईटी और मेटल जैसे सेक्टरों में अभी अस्थिरता बनी रह सकती है।

कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

सेंसेक्स करने से क्या होता है?

सेंसेक्स, एक विशिष्ट सूचकांक होने के कारण, अक्सर बाजार में तेजी के समय बेहतर प्रदर्शन करता है, जो प्रमुख कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित होता है

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।