Sensex : सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 पर बंद, निफ्टी में भी तेजी

By Surekha Bhosle | Updated: February 6, 2026 • 4:52 PM

बाजार का ओवरऑल हाल

घरेलू शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार का समापन किया। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार हरे निशान में बंद हुआ, जिससे निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी (शुक्रवार) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान दिन के नीचले स्तर से (sensex) सेंसेक्स 655 अंक और निफ्टी में 202 अंक की रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 82,925 का और निफ्टी ने 25,491 का डे लो बनाया था।

FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी रही। मेटल, प्राइ‌ेट बैंक, रियल्टी, ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली। वहीं ऑटो, (IT) और मीडिया सेक्टर में गिरावट रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी-50 के 19 शेयरों में तेजी और 31 शेयरों में गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

विदेशी निवेशकों ने 5 फरवरी को 1,692 करोड़ के शेयर बेचे

अन्य पढ़े: Gold rate drop news : महिलाओं के लिए खुशखबरी! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

कल सेंसेक्स 503 अंक गिरकर बंद हुआ था

कल 5 फरवरी को सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ था।

मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketToday #Sensex #Nifty50 #MarketRally #IndianStockMarket