निवेशकों की दिलचस्पी मेटल और IT शेयरों में
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 638 अंक चढ़कर 85,567 पर बंद हुआ है। (Nifty) निफ्टी में भी 206 अंक की तेजी रही, ये 26,172 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। इसके अलावा बैंक और फार्मा शेयर भी चढ़े हैं।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.12% ऊपर 4,105 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.81% ऊपर 50,402 पर बंद हुआ है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.43% चढ़कर 25,801 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.69% बढ़कर 3,917 पर बंद हुआ।
- 19 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% ऊपर 48,134 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 1.31% और S&P 500 में 0.88% की तेजी रही थी।
अन्य पढ़े: UP : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसा, 3 की मौत
शुक्रवार को DIIs ने ₹2,700 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 19 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,830.89 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,722.89 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
- दिसंबर में 19 तारीख तक FIIs ने कुल ₹19,857.37 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹52,032.12 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
- नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
शुक्रवार को बाजार में गिरावट रही थी
शेयर बाजार में 19 दिसंबर को तेजी रही थी। सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 84,929 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी रही, ये 25,966 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, पावर ग्रिड और BEL के शेयरों में 2% तक की तेजी रही।
भारत में 500 और 1000 रुपये के नोटों को कब विमुद्रीकरण किया गया था?
8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी का ऐलान किया जिसके बाद से 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर कर दिए गए। ग्राहकों को 23 मई से लेकर 30 सितंबर के बीच किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलने की सुविधा दी गई। इससे पहले, इसी तरह के उपायों को भारत की स्वतंत्रता के बाद लागू किया गया था।
अन्य पढ़े: