Latest News : सेंसेक्स में 400 अंकों की तेजी

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार 22 जनवरी को (Stock market) शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 85,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की तेजी है, ये 26,100 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। बैंक और फार्मा शेयर भी चढ़े हैं।

मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.86% ऊपर 4,095 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.97% ऊपर 50,480 पर है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.28% चढ़कर 25,763 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.71% बढ़कर 3,917 पर है।
  • 19 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% ऊपर 48,134 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 1.31% और S&P 500 में 0.88% की तेजी रही थी

शुक्रवार को DIIs ने ₹2,700 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 19 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,830.89 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,722.89 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 19 तारीख तक FIIs ने कुल ₹19,857.37 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹52,032.12 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।

अन्य पढ़े: Elon Musk: इलॉन मस्क की महा-जीत

  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

शुक्रवार को बाजार में गिरावट रही थी

शेयर बाजार में 19 दिसंबर को तेजी रही थी। सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 84,929 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी रही, ये 25,966 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, पावर ग्रिड और ‌BEL के शेयरों में 2% तक की तेजी रही।

क्या शेयर बाजार में 90% लोगों का पैसा डूब जाता है?

हालांकि यह मजाक दशकों से चल रहा है, लेकिन आज भी सही है। आज भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो कि हर दिन शेयर बाजार (Share Bazar) में पैसे गंवाते हैं। एक लोकप्रिय अनुमान के अनुसार, शेयर बाजार (Share Bazar) में 90% लोग अपना पैसा गंवा देते हैं। इनमें नए और अनुभवी निवेशक भी शामिल हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।