घरेलू शेयर बाज़ार में आज तेज़ गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स लगभग 400 अंकों की गिरावट के साथ 82,150 के आसपास बंद हुआ। वैश्विक संकेतों और सेक्टोरल बिकवाली का बाज़ार पर दबाव बना रहा।
निफ्टी भी दबाव में
150 अंकों की गिरावट के साथ 25,000 के नीचे फिसला- निफ्टी 50 इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली। यह करीब 150 अंक टूटकर महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के नीचे आ गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी।
बजट से दो दिन पहले आज 30 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 400 अंक की गिरावट 82,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट है। ये 25,270 पर आ गया है। मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं FMCG शेयरों में खरीदारी।
निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी दबाव है। ये 200 अंक गिरकर 60,000 के लेवल से नीचे गिर गया है। वहीं जानकारों का कहना है कि निफ्टी (Nifty) में अभी और तेजी की गुंजाइश है और यह ऊपर में 25,600 के लेवल तक जा सकता है। 25,450 पहला लेवल है जिस पर नजर रखनी होगी।
बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के आज तिमाही नतीजे
आईटीसी, वेदांता, डिक्सन टेक, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों के नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए आज इनके शेयरों में हलचल है। वहीं आज बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्लू डार्ट, NALCO, मीशो जैसी कंपनियां तिमाैही नतीजे जारी करने वाली हैं।
साउथ इंडियन बैंक के CEO शेषद्रि इस्तीफा देंगे, शेयर 18% टूटे
साउथ इंडियन बैंक के शेयरों में 18% तक की गिरावट है। यह 36 रुपए के करीब आ गया है। यह बैंक के इतिहास में किसी एक दिन में शेयर की कीमतों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक के MD और CEO पीआर शेषद्रि के इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी के शेयर गिरे हैं।
अन्य पढ़े: Gold rate record : सोना 2 लाख के करीब! आम आदमी की पहुंच से दूर?
29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में पीआर शेषद्रि ने जानकारी दी कि वे अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा सीईओ पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्होंने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत हितों और निजी कामों पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, वे तुरंत पद नहीं छोड़ रहे हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक है और वे तब तक अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
₹100000 लगाकर कितना कमा सकते हैं ट्रेडिंग में शेयर बाजार?
अगर आप रोज़ केवल 1.05% लाभ का औसत बनाते हैं, तो 250 दिनों में (हर साल स्टॉक मार्केट खुला रहता है), ₹100,000 का निवेश लगभग ₹13.6 लाख में बदला जा सकता है (100,000 1.0105250=1,361,693). 250 दिनों से अधिक के लगभग ₹12.6 लाख का लाभ, प्रत्येक कार्य दिवस में आपने औसतन ₹5000 से अधिक कमाया होगा।
सेंसेक्स में अंक क्या दर्शाता है?
आधार मूल्य और वर्ष: सेंसेक्स का आधार वर्ष 1978-79 है और इसका आधार मूल्य 100 अंक है। यह बाजार की समय के साथ वृद्धि को मापने के लिए एक संदर्भ बिंदु प्रदान करता है।
अन्य पढ़े: