Stock Market : सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा फिसला

By Surekha Bhosle | Updated: January 6, 2026 • 10:55 AM

निफ्टी भी 50 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार से ही बाजार दबाव में रहा, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में

शेयर बाजार में आज यानी 6 जनवरी को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 26,200 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली है।

अडाणी एंटरप्राइजेज के पब्लिक बॉन्ड इश्यू में निवेश का मौका अडाणी ग्रुप की मुख्य कंपनी ‘अडाणी एंटरप्राइजेज’ का पब्लिक बॉन्ड इश्यू यानी (NCD) आज से खुलेगा। इसमें 19 जनवरी तक निवेश कर पाएंगे। NCD में निवेश करने के लिए कम से कम 10,000 रुपए लगाने होंगे। इसके बाद 1,000 रुपए के मल्टीपल में निवेश बढ़ाया जा सकता है

अन्य पढ़े: Gold price today : ट्रंप चेतावनी के बाद सोना,चांदी की कीमतों में उछाल

5 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे

कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 5 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 85,439 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 78 अंक की गिरावट रही, ये 26,250 के स्तर पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarket #Sensex #MarketDown