सेंसेक्स : भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूत खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 500 अंकों की तेजी के साथ 83,300 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में सकारात्मक रुख दिखाई दिया, जो दिन चढ़ने के साथ और मजबूत होता गया।
निफ्टी में भी शानदार उछाल
150 अंकों की बढ़त के साथ 25,700 पर (Trade- National Stock) ट्रेड- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। निफ्टी लगभग 150 अंकों की बढ़त लेकर 25,700 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी है। ये 500 अंक (0.60%) चढ़कर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है। (Nitty) निफ्टी भी 150 अंक (0.58%) ऊपर है। ये 25,700 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है।
IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का फ्रॉड, 20% टूटा शेयर
IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज 20% गिरकर 67 रुपए पर आ गए हैं। चंडीगढ़ की एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिस कारण शेयर गिरे हैं।।
मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- एम्परर्स बर्थडे की वजह से जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.16% चढ़कर 5,875 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.02% अंक चढ़कर 26,946 पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 14 फरवरी से बंद है।
अमेरिकी बाजार में 20 फरवरी में तेजी
- डाउ जोन्स 230 अंक (0.47%) चढ़कर 49,625 पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.90% चढ़कर 22,886 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 47 अंक (0.69%) चढ़कर 6,909 पर बंद हुआ।
अन्य पढ़े: Murder case : यूट्यूबर श्रीनिवास हत्या केस में ट्विस्ट, दोस्त निकला मास्टरमाइंड
विदेशी निवेशकों ने 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2637 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 2,011 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 14,111 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से खुला
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से खुल गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे।
कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।
अन्य पढ़े: