ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు ఐటీ స్టాక్స్‌లో ‘ఏఐ’ ప్రకంపనలు.. కుప్పకూలిన ఇన్ఫోసిస్, టీసీఎస్ షేర్లు మళ్లీ పెరిగిన బంగారం ధరలు, ఇవాళ రేట్లు చూసారా చిల్లర కష్టాలకు చెక్: ఏటీఎంల నుంచి ఇకపై రూ.10, రూ.20 నోట్లు! ఆధార్ యూజర్లకు గుడ్ న్యూస్ భారీగా పెరిగిన బంగారం ధరలు ఖాదీ మహోత్సవంలో రికార్డు సేల్స్ యూజర్లకు జియో శుభవార్త RBI మరోసారి వడ్డీ రేట్లు తగ్గించే ఛాన్స్ నష్టాల బాటలో దేశీయ స్టాక్ మార్కెట్లు చారిత్రాత్మక కార్ల రికార్డు బ్యాంక్ ఖాతాలు క్లోజ్! పెరిగిన గ్యాస్ సిలిండర్ ధరలు

Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार तेजी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 24, 2026 • 10:44 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार उछाल देखने को मिला। BSE Sensex 650 अंकों की बढ़त के साथ 73,300 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 में भी करीब 200 अंकों की तेजी दर्ज की गई।

बैंकिंग सेक्टर बना बाजार का हीरो

आज की तेजी में बैंकिंग सेक्टर (Banking sector) ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। बड़े निजी और सरकारी बैंकों के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली।

इस वजह से बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी बनी रही।

ऑटो सेक्टर में भी जबरदस्त उछाल

ऑटो सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

इन कारणों से ऑटो कंपनियों के शेयर तेजी में रहे।

शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। (Sensex) सेंसेक्स 650 अंक (0.88%) की तेजी के साथ 73,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक (0.86%) की तेजी है, ये 22,700 पर पहुंच गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है

बाजार बढ़ने की बड़ी वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं।

अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें…

1. एशियाई बाजार में भी तेजी

2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही

3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं

अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं।

कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है।

अन्य पढ़े: Gold price 24/03/26 : सोने की कीमत में गिरावट, ₹10 हजार कम

4. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला

भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है।

सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarket #Sensex #Nifty

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.