తెలుగు | Epaper

CDS ने भी माना विमान गिराए गए, हमें देशद्रोही कहा जा रहा : पवन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
CDS ने भी माना विमान गिराए गए, हमें देशद्रोही कहा जा रहा : पवन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान के एक बयान को आधार बनाकर केंद्र सरकार पर रविवार को निशाना साधा। पवन खेड़ा ने कहा कि देश की जनता को यह जानने का हक है कि किन परिस्थितियों में भारत-पाक के बीच सीजफायर हुआ। उन्होंने कहा कि हम लगातार जो सवाल उठा रहे हैं, उसके कारण हमें देशद्रोही कहा जा रहा है।

किन परिस्थितियों में सीजफायर हुआ सरकार को देना होगा जवाब : पवन खेड़ा

अब तो सीडीएस ने भी विदेश जाकर स्वीकार कर लिया है कि हमारे विमान गिराए गए। पवन खेड़ा ने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ। इसके क्या कारण थे और इसका समाधान क्या है। भारत-पाक के बीच इतनी जल्दी सीजफायर क्यों किया गया, जबकि हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटने पर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सवाल यह है कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इतना क्यों डरती है।

कांग्रेस पार्टी संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है

केंद्र सरकार से सारे सवाल पूछे जाएंगे और उन्हें जवाब देना होगा। इसलिए, कांग्रेस पार्टी संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर पर क्रेडिट लेने के एक सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ट्रंप के आंखों में आंख मिलाकर क्यों नहीं कहते हैं कि सीजफायर को लेकर मध्यस्थता की बात झूठी है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बयान पर पवन खेड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों, हफ्तों और महीनों में बहुत कुछ होने वाला है। पीएम मोदी को तैयार रहना चाहिए और सीट बेल्ट बांधकर बैठ जाना चाहिए। खेड़ा का दावा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कई समीकरण बदलेंगे। वहीं, चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर आरएलडी नेता मलूक नागर ने कहा कि यह अच्छी बात है वह बड़े नेता हैं। वह चुनाव लड़ते हैं तो एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी। चिराग बिहार में चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी को ही मजबूती मिलेगी।

Read more : National : वे स्वदेशी परियोजनाएं जिनकी देरी से नाराज हुए वायुसेना प्रमुख

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870