मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Aliya Bhatt) ने क्रिसमस 2025 के मौके पर अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह पति रणबीर कपूर (Ranveer Kapoor) को करीब से थामे नजर आ रही हैं और बेटी राहा के साथ बेहद प्यारा समय बिताती दिख रही हैं। इन तस्वीरों ने शेयर होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी।
लाल ड्रेस में दिखीं आलिया, परिवार भी रहा साथ
क्रिसमस के इस खास मौके पर आलिया ने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। तस्वीरों में आलिया (Aliya) और रणबीर के साथ बेटी राहा, बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान, सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आईं।
“Wrapped in love, Christmas 2025” कैप्शन बना खास
आलिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Wrapped in love, Christmas 2025”, जो उनके पारिवारिक प्रेम और गर्मजोशी को बखूबी बयान करता है।
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, “राहा अब परिवार की सबसे क्यूट मेंबर बन चुकी है।” वहीं कई लोगों ने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
मां बनने के बाद भी यंग और फ्रेश दिखीं आलिया
फैंस ने कमेंट करते हुए कहा कि मां बनने के बाद भी आलिया बेहद यंग और फ्रेश नजर आती हैं। किसी ने लिखा, “आलिया अब एक मां हैं, लेकिन खुद भी किसी बेबी गर्ल से कम नहीं लगतीं।”
वर्कफ्रंट पर भी चर्चा में आलिया भट्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, क्रिसमस के मौके पर उन्होंने परिवार संग सुकून भरे पल बिताकर फैंस का दिल जीत लिया।
Read More :