ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Bollywood : ‘भगवंत केसरी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का खिताब

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: August 4, 2025 • 11:20 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । तेलुगु सिनेमा की फिल्म ‘भगवंत केसरी (Bhagwant Keshri) को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का खिताब मिला है। फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला ने इस बड़ी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया दी। इस पुरस्कार को देश की हर उस बेटी को समर्पित किया जो अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखती है। श्रीलीला ने सोशल मीडिया (Social Media) पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “बेटी को शेर बनाओ। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। आप सभी के प्यार और समर्थन की बदौलत यह संदेश अब पूरे देश में गूंज रहा है।”

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण का भी आभार जताया

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण का भी आभार जताया, जिनके साथ उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। ‘भगवंत केसरी’ एक प्रेरणादायक कहानी है जिसमें एक पूर्व कैदी अपनी गोद ली हुई बेटी को भारतीय सेना में भर्ती कराने का सपना देखता है। इस रास्ते में उसे एक निर्दयी बिजनेसमैन से टक्कर लेनी पड़ती है, जिससे संघर्ष और भी कठिन हो जाता है।

पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आएंगी

इस फिल्म में श्रीलीला के साथ नंदमुरी बालकृष्ण, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल जैसे नामचीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। श्रीलीला ने इस फिल्म में एक साहसी बेटी की भूमिका निभाई, जिसने दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी न सिर्फ सामाजिक संदेश देती है, बल्कि बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला जल्द ही पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, जबकि नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर निर्माता हैं


भगवंत केसरी हिट है या फ्लॉप?

फ़िल्म को आलोचकों से मिली-जुली से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं, जिनमें महिला-केंद्रित विषय, बालकृष्ण के अभिनय और एक्शन की प्रशंसा की गई। भगवंत केसरी ने 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म और तीसरी सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म के लिए तेलंगाना राज्य गद्दार पुरस्कार जीता।


क्या केसरी की कहानी सच है?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मूवी केसरी रिलीज हो गई है। ये फिल्म सारागढ़ी में हुए ऐतिहासिक युद्ध की सच्ची कहानी पर फिल्माई गई है।

Read more : National : नहीं रहें झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन, शोक की लहर

# Breaking News in hindi # Hindi news # Latest news # Mumbai news # Social media news # Super star news # Telugu news #Bhagwant Keshri news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.