6 लाख के ‘झूले वाले’ बैग ने खींचा सबका ध्यान
उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने यूनिक फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में हैं। Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर उन्होंने ब्राइडल-स्टाइल वियतनामी इंस्पायर्ड गाउन पहनकर एंट्री ली, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कैसा था उर्वशी का लुक?
उर्वशी ने व्हाइट और सिल्वर टोन का हैवी एम्बेलिश्ड गाउन पहना था, जिसमें लंबा ट्रेल और ड्रामेटिक डिजाइन देखने को मिला। उनके इस आउटफिट में ट्रेडिशनल वियतनामी फैशन की झलक के साथ मॉडर्न ग्लैमर का भी तड़का दिखाई दिया।
मेकअप और हेयरस्टाइल
- ग्लॉसी मेकअप
- शिमरी आई लुक
- sleek हेयरस्टाइल
- डायमंड ज्वेलरी के साथ रॉयल टच
आलिया भट्ट के बाद उर्वशी रौतेला भी कान्स (Cannes) फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गई हैं। जिन्होंने रेड कार्पेट पर ब्राइडल कलेक्शन की ड्रेस पहनकर एंट्री ली, तो हाथ में बच्चों के झूले वाला बैग लिए नजर आईं। जिसमें हसीना का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है, तो वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारों का जलवा बिखेरना जारी है। पहले ही दिन आलिया भट्ट के बाद (Urvashi Rautela) उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर पहुंचीं। जहां उनका स्टाइल हमेशा की तरह सबसे अलग और ड्रामेटिक नजर आया। जिसे उन्होंने स्टाइल भी इसी अंदाज में किया, तभी तो उनका ब्राइडल कलेक्शन के गाउन में लुक सबका ध्यान खींच ले गया। जिसमें उनके ग्लैमरस रूप को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
अन्य पढ़े: Entertainment- मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल : दीपिका सिंह
दरअसल, ट्रोल करने की वजह भी एक्ट्रेस के कपड़े ही हैं, क्योंकि वह खुद को उर्वशी नहीं इंडिया कहकर बुलाती दिखीं, लेकिन गाउन उन्होंने वियतनाम के डिजाइनर का पहन लिया। जिस पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, तो उनका रिएक्शन भी सामने आने लगा। वहीं, इसके अलावा उर्वशी का 6 लाख रुपये का बच्चों के झूले वाला बैग भी देखती ही बना। ।
क्या पहना उर्वशी ने?
उर्वशी ने कान्स की रेड कार्पेट पर वियतनाम के फेमस लेबल JoliPoli की आउटफिट पहनकर एंट्री ली, जो ब्रांड के ब्राइडल कलेक्शन का हिस्सा है। इस शीयर बॉडी- हगिंग सिल्हूट को लैवेंडकर- टोन मेश के साथ डिजाइन किया गया है, जो आउटफिट को ड्रीमी टच दे रहा है। इस पर इतने सारे शिमरी एलिमेंट के साथ डिजाइन बनाए गए हैं कि यह अलग ही चमक रहा है।
हैवी एम्बेलिश्ड वर्क से सजा गाउन

र्वशी के गाउन का सबसे स्ट्राइकिंग हिस्सा इसका हैवी एम्बेलिश्ड अपर पोर्शन है। जिस पर हजारों सिल्वर क्रिस्टल, बीड्स और इंटीक्रेट स्टोन- वर्क से डिटेलिंग की गई है। इसे कॉर्सेट स्टाइल स्ट्रक्चर देकर बॉडी फिटेड बनाया और नेक पर नेकलेस की तरह एम्बेलिश्ड वर्क दिया। वहीं, नेकलाइन को अलग से हाइलाइट करने के लिए इसे प्लंजिंग रखा और सेक्विन, स्टोन और बीड्स से इंटरस्टिंग पैटर्न बनाकर इसे सजाया। जिससे नेकलाइन एरिया अलग दिखा, तो बाकी के हिस्से पर सेक्विन सितारों से इसे हैवी टच दे गए।
स्कर्ट को रखा लाइटवेट
उर्वशी के गाउन के अपर पोर्शन में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है, तो स्कर्ट पोर्शन को लाइटवेट बनाया है। जिसमें शॉर्ट ड्रेस के एरिया तक सेक्विन और स्टोन डिटेलिंग देखने को मिल रही है, तो स्कर्ट में फ्लेयर्स ऐड करके फ्लोर लेंथ हेम खूबसूरत इफेक्ट क्रिएट कर गई। जिससे लुक में थोड़ी और डामेटिक वाइब्स आ गईं।
अन्य पढ़े: