बिग बॉस 18 (Bigg Boss) में नजर आए कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आसिम रियाज को लोग गलत समझते हैं। लोग बस उनका गुस्सा देखते हैं। रजत ने कहा कि आसिम दिल के बहुत साफ हैं। आसिम रियाज बिग बॉस 13 से चर्चा में आए थे। इसके बाद आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बदतमीजी करने की वजह से चर्चा में आए। बैटलग्राउंड में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान, रुबीना दिलैक और रजत दलाल के साथ लड़ाई हुई थी।
आसिम को रजत ने बताया दोस्त
इंडिया फोर्म्स के साथ खास बातचीत के दौरान रजत दलाल से उनकी और आसिम की लड़ाई के बारे में सवाल किया गया। सवाल के जवाब में रजत दलाल ने कहा, “हम दोनों तो स्टार्टिंग से ही अच्छे दोस्त थे, अब भी अच्छे दोस्त हैं, भाई की तरह हैं और बहुत प्यार से रहते हैं।’
‘बहुत सारे लोग गुस्से को देख लेते हैं…’
रजत दलाल ने आगे कहा, ‘उसका मन बहुत साफ है, बहुत सारे लोग गुस्से को देख लेते हैं तो ऐसा लगता है कि उसमें ईगो है। उसकी भी अपनी लाइफ की कुछ परिस्थितियां हुई होंगी, कुछ सबक मिले होंगे जिसके तौर पर वो ऐसा पार्ट दिखाता है। पर एक बहुत प्यारा, मजेदार पार्ट भी है, एक बहुत प्यारा पार्ट जो कभी दिख नहीं पाता।’ रजत दलाल ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि ना तो वो व्लॉगिंग करते हैं और ना इधर-उधर ज्यादा घूमते हैं। रजत ने कहा कि उसे लोग गलत समझते हैं, लोग उसके बारे में थोड़ा गलत सोचते हैं।
- Cricket match toss : सुपर-8 मुकाबला, टॉस जीत जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाज़ी
- Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम
- Ram gopal varma controversy : वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम
- Bangladesh: बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा
- Visakhapatnam road accident : सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!