తెలుగు | Epaper

Bollywood : आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

digital
digital
Bollywood : आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

वीकेंड में कलेक्शन में आया उछाल, लोग पसंद कर रहे आमिर खान की एक्टिंग

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए चार दिनों में अच्छी खासी कमाई कर डाली है। फिल्म को वीकेंड पर दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से पहले तीन दिनों में कलेक्शन में लगातार उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, शनिवार को कमाई 20.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई और रविवार को फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई।

सोमवार का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म सिर्फ 8.27 करोड़ रुपये ही जुटा पाई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन 66.42 करोड़ रुपये हो गया है। ‘सितारे जमीन पर’ ने आमिर खान की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के इंडिया कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पूरे सफर में 61.36 करोड़ रुपये कमाए थे।

आमिर खान के फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ‘सितारे जमीन पर’ ने तीन दिनों में ही 95.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। वहीं चौथे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की कहानी, आमिर खान की एक्टिंग और इमोशनल टच को लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने भी जमकर तारीफ की है। जावेद अख्तर, रितेश देशमुख और महेश बाबू जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना की है।

कैसी है आमिर खान के फिल्म की कहानी?

फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है और इसमें आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो दस स्पेशल बच्चों को टूर्नामेंट के लिए तैयार करता है। जेनेलिया डिसूजा, अरोष दत्ता, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म के मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870