Bollywood Box Office 2025 : साल 2025 बॉलीवुड के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जहां कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं, वहीं कुछ फिल्मों ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। सैयारा के साथ रोमांस जॉनर की बॉक्स ऑफिस पर वापसी देखने को मिली, जबकि धुरंधर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया।
इस साल बॉलीवुड में करीब 54 प्रमुख फिल्में रिलीज़ हुईं। इन सभी फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग ₹4,620 करोड़ से अधिक रहा। खास बात यह रही कि टॉप 10 फिल्मों ने ही करीब ₹3,113 करोड़ की कमाई की। कुल रिलीज़ फिल्मों में से सिर्फ 13 फिल्में ही सफल रहीं, जबकि 41 फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ा।
अन्य पढ़े: विजय हजारे ट्रॉफी का ऐतिहासिक आगाज़
2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Box Office 2025 ) रही रणवीर सिंह की धुरंधर। इस फिल्म ने महज 25 दिनों में ₹741.90 करोड़ की कमाई कर ली है और अब भी इसकी बॉक्स ऑफिस रन जारी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही पुष्पा 2 (₹836.09 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़कर अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन सकती है। इसी वजह से 2025 को बॉलीवुड के इतिहास में एक यादगार साल माना जाएगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :