తెలుగు | Epaper

Bollywood : ‘पार्टनर’ गोविंदा का ख्याल रखते थे सलमान खान

digital
digital
Bollywood : ‘पार्टनर’ गोविंदा का ख्याल रखते थे सलमान खान

सलमान-गोविंदा के साथ काम करने माहौल के बारे में दीपशिखा ने किए कई खुलासे

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ कोयला और बादशाह जैसी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस को सलमान खान और गोविंदा स्टारर फिल्म पार्टनर में भी देखा गया था। अब हाल में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सलमान- गोविंदा के साथ काम करने माहौल के बारे में बात की। दीपशिखा ने बताया कि दोनों एक्टर्स के बीच बहस भी होती थी। लेकिन सलमान खान अपना स्टारडम एकतरफ रखते हुए अपने सीनियर एक्टर गोविंदा का ख्याल रखते थे।

अपने रोल को लेकर पूरी तरह तैयार रहते थे सलमान और गोविंदा

दीपशिखा ने हाल में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म पार्टनर की शूटिंग के दौरान एक्टर्स को स्क्रिप्ट पहले से नहीं दी जाती थी। सलमान और गोविंदा अपने रोल को लेकर पूरी तरह तैयार रहते थे, लेकिन उनके लिए डायरेक्टर डेविड धवन ने कहा था कि उन्हें ऐसी एक्ट्रेस चाहिए जो इन बड़े स्टार्स के साथ तालमेल बिठा सके। दीपशिखा ने कहा, “मेरे लिए तो जैसे गैप भरना था ‘तुम ये बोलो, मैं वो बोलूंगी।’ कई बार सलमान और गोविंदा आपस में हल्की-फुलकी बहस कर लेते थे, और मुझे कहना पड़ता था, ‘ठीक है, ठीक है, कुछ नहीं हुआ।’” एक्ट्रेस ने बताया कई डायलॉग तो सेट पर ही आपस में बातचीत कर ही तैयार होते थे।

गोविंदा

सलमान ने हमेशा सीनियर एक्टर गोविंदा का सम्मान किया

दीपशिखा ने एक्टर्स के बीच इनसिक्यूरिटी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि दोनों के बीच एकदूसरे के स्टारडम को लेकर कोई इनसिक्यूरिटी नहीं थी। उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं। सलमान बहुत स्वीट थे गोविंदा जी के साथ। यह उनकी कमबैक फिल्म थी। सलमान ने हमेशा सीनियर का पूरा सम्मान दिया। मैंने अपनी आंखों से देखा कि सलमान हर चीज का ध्यान रखते थे, कभी भी स्टारडम का दिखावा नहीं किया।” उन्होंने आगे बताया कि दोनों एक्टर्स शूटिंग के दौरान साथ में वर्कआउट भी करते थे। “सलमान गोविंदा जी को लेकर काफी केयरिंग थे। उनका ख्याल रखते थे। दोनों आपस में सुझाव भी देते थे और एक-दूसरे की बातों को गंभीरता से सुनते थे। सेट पर बहुत ही खूबसूरत माहौल था।”

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870