తెలుగు | Epaper

Bollywood : जब साजिद खान और ईशा गुप्ता में हुई थी लड़ाई, ईशा ने अब खुलकर की बात

digital
digital
Bollywood : जब साजिद खान और ईशा गुप्ता में हुई थी लड़ाई, ईशा ने अब खुलकर की बात

साजिद खान ने मांग ली थी ईशा गुप्ता से माफी

साजिद खान की फिल्म हमशक्ल में ईशा गुप्ता (Isha Gupta) भी थीं। उस समय ऐसी खबर आई थी कि फिल्म के दौरान दोनों की लड़ाई हो गई थी और ईशा शो छोड़ने ही वाली थीं, लेकिन प्रोड्यूसर ने फिर उन्हें मनाया और माफी मांगी। इसके बाद वह फिल्म में रुक गईं, बाद में फिर साजिद खान (Sajid Khan) ने भी उनसे माफी मांगी। अब ईशा ने सालों बाद इस मामले पर बात की। ईशा ने यह भी क्लीयर किया कि उन्होंने मीटू मामले में साजिद को लेकर कोई कमेंट नहीं किया था।

क्या था मामला

ईशा ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मेरी लड़ाई हुई थी। साजिद खान और मैं एक पेज पर नहीं थे और हमारी एंड में अच्छे से लड़ाई हुई। एक ही बार हुआ ये सब, लेकिन उसके बाद चीजें कभी ठीक नहीं हुई। देखो मुझे वो लोग नहीं पसंद जो गाली देते हैं। आपको हमेशा लोगों के साथ वैसा बर्ताव करना चाहिए जैसा वे आपके साथ करते हैं। ये काफी सिंपल है। उन्होंने मुझे गाली दी फिर मैंने भी दी।’

साजिद खान ने ईशा गुप्ता से बाद में मांगी माफी

ईशा ने आगे कहा, ‘मैं सेट से चली गई थी। मैं घर चली गई थी और वहां रुकी नहीं। मैंने फिर अपना मन बनाया और फिल्म छोड़ने का फैसला किया, लेकिन प्रोड्यूसर ने मुझसे माफी मांगी और फिर साजिद ने भी।’ ईशा से फिर पूछा गया कि उनकी लड़ाई हुई क्यों थी तो उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग बात करने से पहले सोचते नहीं हैं बस फ्रस्ट्रेटेड होते हैं। मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं क्योंकि मैं उस इंसिडेंट से मूव ऑन कर गई हूं।’

मीटू में साजिद को लेकर कुछ नहीं कहा

आखिर में ईशा ने क्लीयर किया, ‘मैंने कभी मीटू में साजिद को लेकर कमेंट नहीं किया। यहां तक की जब उन पर आरोप लगे तब मेरा भी नाम किसी ने लिख दिया था। मैंने फिर कहा कि नहीं देखिए, जहां जिसने गलती की है वो बोले। मैं ओपनली यह बोल सकती हूं कि उन्होंने मुझे गाली दी, लेकिन साजिद ने कभी मेरे साथ कुछ सेक्शुअली गलत नहीं किया।’

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870