Chiranjeevi box office : मेगास्टार Chiranjeevi की फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। संक्रांति के बाद दूसरे हफ्ते में कलेक्शन धीमा जरूर हुआ था, लेकिन लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिलने से फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिल रहा है।
निर्देशक Anil Ravipudi की इस फिल्म को पहले हफ्ते में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। त्योहार का माहौल, चिरंजीवी की स्टार पावर और फैमिली ऑडियंस से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि वीकडेज़ में कलेक्शन कम होने से इसकी रफ्तार पर सवाल उठने लगे थे।
अन्य पढ़े: विवादों में शहबाज शरीफ
अब लॉन्ग वीकेंड के चलते थिएटरों में दर्शकों की संख्या (Chiranjeevi box office) बढ़ी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले तीन दिन फिल्म के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं और यही कलेक्शन इसके फाइनल रन की दिशा तय करेंगे।
फिल्म में विक्ट्री Venkatesh के कैमियो रोल ‘वेंकी गौड़ा’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चिरंजीवी–वेंकटेश की जोड़ी, Nayanthara की मौजूदगी और दमदार म्यूज़िक ने फिल्म को और मजबूती दी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :