Bollywood : अभिनेत्री सोनल चौहान ने किए महाकाल मंदिर के दर्शन

Read Time:  1 min
सोनल चौहान
सोनल चौहान
FONT SIZE
GET APP

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान Sonal Chauhan गुरुवार को Mahakaleshwar Jyotirlinga पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

हिंदी और तेलगु फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने वाली सोनल चौहान गुरुवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

सोनल चौहान, ( Sonal Chauhan ) ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करने के लिए रात करीब दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। इस दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं। सोनल ने नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना कही।

अन्य पढ़े: Mumbai- भाषा कभी बाधा नहीं बनी, विद्या बालन ने हर किरदार को दी नई पहचान

आरती के दौरान भगवान महाकाल का जाप करते हुए नजर आईं सोनल ने आरती के बाद भगवान महाकाल की देहरी से दर्शन कर जल अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) समिति की ओर से सोनल का सम्मान किया गया।

सोनल चौहान ने कई तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। वे 2005 में फेमिना मिस इंडिया और 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म की विजेता भी रही हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म जन्नत और तेलुगु फिल्म रेनबो से अपने अभिनय से करियर की शुरुआत की थी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।